शिमला। संक्रांति के बाद शुरू हुए सावन के महीने के आखिरी सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के बीच शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।शहर के मिडिल बाजार स्थित शिव मंदिर में सुबह 11 बजे से बाद दर्शन करने के बाद भक्तों की लाइनें लगना शुरू हो गई थी। इसके अलावा लिफ्ट के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर और कालीबाड़ी शिव मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। भगवान शिव को उनके प्रिय बिल्व पत्र, फल-फूल चढ़ाए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और दही से अभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य व खुशहाली की कामना की। संवाद