शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में मंगलवार को वूलन (ऊनी) उत्पादों की प्रदर्शनी देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी में कुल्लू, किन्नौरी और चंबा शॉल सहित पारंपरिक शॉल, प्योर वूल शॉल, याक वूल, लैंब वूल, पश्मिना और कुल्लू जैकेट्स उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कोट, गाउन, वूलन पेंट, शर्ट, लेडीज जैकेट, कैप्स, मफ्लर सहित लेडीज सूट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह प्रदर्शनी द मनू विवर्स और वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की ओर से आयोजित की है। प्रदर्शनी के प्रबंधक भागचंद ने बताया कि प्रदर्शनी में बुनकरों के उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। संवाद