फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के क्षेत्रीय दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में शुक्रवार को एक दिन के अवकाश के बाद उपचार करवाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। अस्पताल में शुक्रवार को 880 से अधिक मरीजों का पर्ची काउंटर पर शाम चार बजे तक पंजीकरण हुआ। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। वहीं अस्पताल की अलग-अलग ओपीडी में स्थिति सामान्य रही। ओपीडी से लिखे जाने वाले टेस्ट के बाद फार्म भरने और सैंपल देने वाले काउंटर पर दोपहर एक बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर दो बजे के बाद भीड़ कुछ छंट गई। अस्पताल प्रशासन स्टाफ कम होने के कारण चाहकर भी मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर और सैंपल कलेक्शन काउंटर नहीं चला पा रहा। अस्पताल में आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और अधिक बढ़ना तय है। कई बार अस्पताल में उपचार को आने वाले मरीजों का आंकड़ा एक हजार से 12 सौ तक पहुंचता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें