शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहे पार्किंग और फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। शहरी विकास सचिव देवेश कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों से काम की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। सचिव ने खलीनी और विधानसभा फ्लाईओवर समेत विकासनगर, बस अड्डे पर बन रही पार्किंग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। रोपवे अथाॅरिटी को भी लक्कड़ बाजार लिफ्ट और जाखू एस्केलेटर के लटके कार्य को जल्द पूरा करने को कहा है।