फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्रोशिया से बुनी गुड़िया बनी बच्चों की पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में आयोजित देवभूमि आर्ट्स की कला प्रदर्शनी में क्रोशिया से बुनी गुड़िया (डॉल) बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका मूल्य 100 से 500 रुपये तक है। इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। इसमें पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग, स्कैच, छोटी मूर्तियां, सजावटी कैंडल सहित अन्य घरेलू सजावट की चीजें प्रदर्शित की हैं। कलाकार पुनीत ने बताया कि प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचली कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें