फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर दोस्त को तड़पता छोड़कर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर का निवासी युवक नवी सिंह अपने चार दोस्तों के साथ पीरनिगाह में माथा टेकने आया था। इसी बीच सभी दोस्त पीरनिगाह में बने तालाब में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय नवी का सीढ़ियों से पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसके दोस्त उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए। उसके दोस्त उसे आटो रिक्शा में अस्पताल तक लेकर पहुंचे और उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए। कुछ लोगों ने इन युवकों से बातचीत भी की। कुछ ही देर में युवक को लेकर आए अन्य युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन

दर्द से कराहता रहा

घायल युवक को नवी सिंह के नाम से पुकार रहे थे। काफी देर तक नवी सिंह अस्पताल के बाहर पड़ा रहा और दर्द से कराहता रहा। इस दौरान कुछ लोग उसे स्ट्रेचर पर अस्पताल के अंदर ले गए। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें कामयाबी न मिल सकी। उपचार के दौरान नवी सिंह ने दम तोड़ दिया।

नवी सिंह को सिर पर गहरी चोटें आई थीं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उसके दोस्तों को भी जल्द ढूंढ निकाला जाएगा, जिससे मामले की सच्चाई पता चल सके। होशियारपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें