फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के सामने मां को उठाया, तेजाब फैंककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के समीप बरौर नामक क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक स्थानीय विधवा महिला का शव मिलने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि महिला को एक शख्स घर से जबरन ले गया और इसके बाद उसे तेजाब फैंककर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला की पहचान बुद्धो देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी प्रकाश चंद गांव झल्ला पंचायत बरौर के रूप में हुई है। यह महिला पिछले दो तीन दिन से घर लापता थी। महिला की चार संतानें हैं जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं।

महिला के पति का काफी समय पहले स्वर्गवास हो गया है। तब से महिला अपने चार बच्चों के साथ अपने घर में अकेली रह रही थी।
Trending Videos

बेटी ने खोली सच्चाई, पुलिस जांच शुरू

महिला की बड़ी बेटी ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र का रहने वाला रमेश उनके घर में आया और उसकी मां को जबरदस्ती अपने साथ ले गया।

अगले दिन जब उसकी मां घर नहीं लौटी तो उसने रमेश से जाकर अपनी मां के बारे में पूछा। इस पर रमेश ने बताया कि उसकी मां (बुद्धो देवी)अपने मायके चली गई है। जहां संपर्क करने पर भी उसकी मां का कुछ पता नहीं चला।

शनिवार की दोपहर समीप के गांव में एक घर के पीछे मौजूद गड्ढे में उसकी मां का शव मिला, जिसका चेहरे को शायद तेजाब डाल कर जलाया गया है। जब महिला का शव बरामद हुआ तो उसका चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत था।
विज्ञापन

हत्या का मुकद्दमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

उधर हादसे का शिकार हुई महिला की बेटी के बयान पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आरोपी रमेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला काफी संगीन है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है। हालांकि तेजाब फैंकने की पु‌‌ष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।  

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी तीसा में विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आ चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें