फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की गैंग ने महिलाओं को बनाया शिकार, लाखों की लूटपाट

Wed, 20 May 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ऊना नंगल क्षेत्र में राजीव गांधी चौक पर सास बहू के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार में सवार होकर आई महिलाओं गैंग दोनों से जबरन सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गई।
विज्ञापन


लूट की शिकार दोनों महिलाएं बिलासुपर के गांव नेहलां की रहनी वाली है। घटना के बाद से दोनों महिलाएं काफी सहमी है। पीड़िताओं ने मामले की लिखित शिकायत नंगल पुलिस को सौंपी दी है।

जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर के गांव नैहला की रक्षा देवी ने नंगल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवार्द कि वह अपनी पुत्र वधु ममता के साथ ऊना के गांव देहलां में दवाई लेने जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर लूट लिए जेवरात

नंगल के राजीव गांधी चौक के निकट बस के इंतजार में अन्य सवारियों के साथ खड़ी थी कि एक स्वीफ्ट कार उनके पास रूकी, जिसमें महिलाएं बैठी थी।

इसी दौरान कार सवार दोनों महिलाओं ने उन्हें दोनों महिलाओं को बातों बातों में उलझा कर देहलां में छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया।

कुछ ही दूर स्थित नंगल डैंम का पास पहुंचते ही उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे सोने का बालियां, सोने की चैन एवं सोने की दो चुड़ीयां उतरवा ली और एनएफएल चौक के निकट एका एक गाड़ी रोकी और उसे एवं उसकी पुत्र बधु को धक्का दे कर फरार हो गए।

उधर मामले की जांच कार रहे एएसआई सरदारा सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर 382,34 आईपीसी के तहत अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपीयों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें