फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के साथ महिला ने निगला जहर, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने दो बच्चों के साथ जहर निगल लिया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया मगर अब इसके बेटे ने दम तोड़ दिया। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है।
विज्ञापन


यहां पुलिस थाना इंदौरा के तहत कंदरोडी गांव की एक विवाहित महिला ने बुधवार को अपने दो बच्चों सहित जहर निगल लिया था। लेकिन, इलाज के दौरान वीरवार रात को उक्त महिला के सात वर्षीय बेटे जसकरण की मौत हो गई।

वहीं, पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला और उसकी बेटी की हालत अभी भी नाजुक बनीं हुई है। इसकी सूचना मिलते ही इंदौरा पुलिस के एएसआई संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल हंस राज पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे और मृतक के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को बच्चे का पोस्ट मार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले महिला का पति विदेश से अपने ससुराल कंदरोडी में अपने परिवार को मिलने आया था। बुधवार को महिला ने किसी बात को लेकर अपने दोनों बच्चों सहित खुद भी जहर निगल लिया।

इंदौरा पुलिस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि अभी तक मां-बेटी के बयान कलमबद नहीं किए जा सके हैं। क्योंकि दोनों बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन


उधर, नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह की वजह से ही महिला ने अपने बच्चों सहित ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। लेकिन, महिला के होश में आने पर सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें