फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार को महिला ने जड़ दिया थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कैहरियां चौक में अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार को महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है। बुधवार को कैहरियां चौक में प्रशासन से तहसीलदार ज्वाली मनीश चौधरी की देखरेख में सरकारी जमीन से अवैध दुकानों को गिराने की प्रक्रिया चल रही थी। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन


उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक महिला ने मौका पर आए तहसीलदार को थप्पड़ रसीद कर दिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। उसे थाने लाया गया। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में धारा 353 और 332 के तहत केस दर्ज किया। एसएचओ ज्वाली ओंकार सिंह ने बताया कि तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

28 जुलाई तक कब्जे हटाने के नोटिस दिए थे

प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पूर्व कैहरियां चौक में सरकारी भूमि पर बनी चार दुकानें हटाने के लिए मालिकों को नोटिस जारी किए थे। अवैध दुकान मालिकों को 28 जुलाई तक दुकानें खुद हटाने की हिदायत दी गई थी। इन्होंने निर्धारित समयावधि में दुकानें नहीं हटाईं तो प्रशासन ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से चार दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

यह कार्रवाई तहसीलदार ज्वाली मनीश चौधरी की देखरेख में करीब चार घंटे चली। एसडीएम मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि कार्रवाई सरकार के आदेशों पर की गई है। दुकान मालिकों को नोटिस दिया गया था। अतिक्रमण हटाने में किसी के साथ पक्षपात नहीं हो रहा है। अन्य जगह भी अतिक्रमण पर जेसीबी चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें