फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से गले पर वार कर महिला की हत्या

Tue, 08 Sep 2020 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते जनकौर गांव में एक 48 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के सिर और गले पर तेजधार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश तेज कर दी है। उत्तरी क्षेत्र की डीआईजी सुमेधा द्विवेदी और एसपी ऊना अर्जित सेन ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को महिला अपने घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए शातिर ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजनों ने महिला को मृत हालत में देखा। प्रधान के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। महिला की पहचान वीना देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार निवासी जनकौर वार्ड 3 थाना और जिला ऊना के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, एएसपी ऊना विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें