हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत थाना झाकड़ी के अंतर्गत ज्यूरी के त्यावल में पत्नी पर बेटी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह झाकड़ी पुलिस को सूचना मिली कि त्यावल में किराये के मकान में रहने वाले नेपाल निवासी धन बहादुर उम्र (34) का शव कमरे में पड़ा है। झाकड़ी थाना एसएचओ ओम प्रकाश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।