फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम निरीक्षक पर विजिलेंस ने दर्ज की एफआईआर, पद की धौंस दिखाकर कारोबारी से मांग रहा था टायर

Fri, 13 Mar 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विजिलेंस ने श्रम निरीक्षक के खिलाफ पद की धौंस दिखाकर कारोबारी से टायर की मांग करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। श्रम निरीक्षक ने घुमारवीं के एक कारोबारी से अपने निजी कार्य को पूरा करने की मांग की थी। इसके बाद कारोबारी ने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी थी। पूरे मामले को लेकर विजिलेंस ने सभी साक्ष्य जुटाने के बाद एफआईआर दर्ज की है। डीएसपी विजिलेंस चंद्रशेखर ने बताया की विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की छानबीन जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्रम निरीक्षक घुमारवीं के एक कारोबारी के पास से टायर की मांग कर रहा था। वहीं टायर न देने की एवज में परिणाम भुगतने की भी धमकी दे रहा था। सूत्रों के अनुसार कारोबारी ने श्रम निरीक्षक की नाजायज मांगों को लेकर सभी साक्ष्य जमा करने के बाद विजिलेंस बिलासपुर के पास शिकायत दी थी। सभी साक्ष्यों की जांच के बाद विजिलेंस ने पाया कि अधिकारी अपने पद का गलत इस्तेमाल कर कारोबारी से वस्तुओं की मांग कर रहा था।

इसके बाद विजिलेंस बिलासपुर ने आरोपी श्रम निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जी है। विजिलेंस के डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हें एक कारोबारी की शिकायत मिली थी कि श्रम निरीक्षक अपने पद की धौंस दिखा कर उनसे कुछ वस्तुओं की मांग कर रहा है। मांग पूरी न करने पर परिणाम भुगतने की बात करता है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें