फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में महिला और पुरुष की निर्मम पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर में एक महिला और पुरुष की निर्मम पिटाई के चार वीडियो वायरल होने से सनसनी फैल गई है। इस वीडियो में कुछ लोग एक पुरुष और महिला के साथ इंसानियत की हदें पार कर थप्पड़, लात, घूंसे और बेलन से पिटाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में पुरुष की टांगे और मुंह को रस्सी और कपड़े से बांध दिया है। वायरल वीडियो में मंडी की स्थानीय भाषा मंडयाली का प्रयोग हुआ है। वीडियो देखकर लगता है कि महिला और पुरुष से आपत्तिजनक संबंधों को लेकर मारपीट की जा रही है।

वीडियो में मौजूद औरत एक बच्चे को दूध भी पिला रही है। उधर, मामले में जब डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मारपीट को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत पुलिस के पास आती है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें