फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को घर ले जाकर पहले पिलाई शराब, फिर किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त को अपने घर ले जाकर युवक ने पहले तो उसे शराब पिलाई फिर नशे की हालत में उसके साथ कुकर्म कर दिया। आरोपी युवक अब पकड़ा गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर का है। यहां उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत एक युवक से कुकर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित युवक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार, करलोटी क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि शराब पिलाकर आरोपी युवक ने यह घिनौनी हरकत की।
विज्ञापन

घर ले जाकर किया कुकर्म

पीड़ित युवक के भाई ने इस बारे में घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। दोनों ने एक साथ शराब पी। लेकिन, वह घर नहीं लौटा। तलाशने के बाद पता चला कि एक युवक उसके भाई को जबरन अपने साथ लेकर गया।

फिर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी का मेडिकल करवा कर उसे अदालत में पेश किए जाने की प्रकिया चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें