फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह चिल्लाती रही और बदमाश करते रहे जबरदस्ती

Sun, 03 May 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना मुख्यालय के समीप राह चलती लड़की के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को उस समय गाड़ी से जबरन उठाने की कोशिश की गई जब अपने घर के समीप ही टहल रही थी।
विज्ञापन


अगर युवती भागकर खुद को न बचाती तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। पूरे मामले से शहर में सनसनी फैली हुई है। मगर बावजूद इसके अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज नहीं किया है।

मामला शनिवार रात करीब नौ बजे का है जब ऊना मुख्यालय के समीप रहने वाली युवती घर के समीप ही टहल रही थी। इसी दौरान सड़क पर सामने से एक गाड़ी आई और उसके ठीक सामने रूक गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

और.. हाथ पकड़कर अपहरण की कोशिश

युवती के अनुसार गाड़ी रूकने के बाद आरोपी युवक तरह तरह की फब्तियां कसने लगे और अचानक उनमें से किसी एक युवक ने उसका हाथ ‌खिंचकर उसे गाड़ी में जबरन बिठाने की कोशिश की।

इससे वह बुरी तर‌ह से डर गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। काफी जदोजहद के बाद वह आरोपियों से अपना हाथ छुड़ाने में कामयाब रही।

इसके बाद वह अपने बचाव के लिए भागने लगी। आरोपियों ने इसके बाद उसका काफी देर तक पीछा किया। मगर जब उन्हें अपने पकड़े जाने का डर लगा तो वह मौके से फरार हो गए। सभी युवक स्‍थानीय ही बताए जा रहे हैं।

इसके बाद युवती ने ऊना पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। मगर पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज नहीं किया है। पूरे मामले से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें