फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होटल के बाहर दिखे दो संदिग्ध, सीसीटीवी में हुए कैद

Mon, 23 Apr 2018 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएल प्रोजेक्ट के निकट चमुखा में एक निजी होटल के बाहर दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में देखे गए। दोनों होटल के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। मामला शनिवार देर रात तीन बजे का है। करीब एक घंटे तक दोनों होटल के बाहर घूमते रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कुछ गाडि़यों का लॉक खोलने का भी प्रयास किया। पठानकोट में सेना की वर्दी में संदिग्ध दिखने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने मीडिया को भी फोटो जारी किए हैं। 

विज्ञापन

होटल मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू

पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया की होटल मालिक ने शिकायत दी है कि शनिवार देर रात करीब 3 से 4 बजे तक दोनों संदिग्ध व्यक्ति होटल के बाहर ही घूमते रहे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

यहां बीएसएल प्रोजेक्ट और डैहर पावर हाउस है। बता दें कि एक दशक पहले बीएसएल कॉलोनी में ही एक पाकिस्तानी जासूस भी पकड़ा गया था। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फुटेज को देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपी चोरी के इरादे से आए थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें