वारदात रविवार रात 10:30 बजे नम्हैला गांव में अंजाम दी गई।
- फोटो : Demo pic
हिमाचल के श्री नयना देवी मंदिर से महज चार किलोमीटर दूर दो लुटेरे ड्राइवर को गोली मारकर टैक्सी लेकर फरार हो गए हैं। वारदात रविवार रात 10:30 बजे नम्हैला गांव में अंजाम दी गई।
पुलिस के अनुसार लुटेरों ने रोपड़ से आनंदपुर साहिब जाने के लिए कश्मीर सिंह की टवेरा गाड़ी (पीबी 01 7133) हायर की। आनंदपुर साहिब पहुंचने के बाद लुटेरों ने श्री नयना देवी के दर्शन करने का बहाना बनाया।
लिहाजा, ड्राइवर कश्मीर गाड़ी लेकर श्री नयना देवी के रास्ते निकल पड़ा। लेकिन मंदिर से महज चार किलोमीटर दूर नम्हैला में लुटेरों ने शराब ठेके के पास गाड़ी को रुकवा लिया। यहां शराब खरीदी और गाड़ी को सुनसान रास्ते में ले गए।