फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसबाजी के बाद गंडासे से काट दी युवक की बाजू

Sat, 30 Jan 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन, पांवटा (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बहसबाजी के बाद दो लोगों ने पहले तो युवक की पिटाई कर दी। फिर एक गंडासे के वार से उसकी बाजू काट डाली। मामला सिरमौर के पांवटा का है। यहां थाना क्षेत्र पांवटा के तहत एक युवक की बाजू को गंडासे से काट दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान की ओर से जारी बयान के अनुसार वीरवार को पांवटा थाने में गोंदपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह दोपहर 1:30 बजे घर से खाना खाकर दुकान की तरफ जा रहा था।

समीप की गली से जब वह गुजर रहा था तो वहां रहने वाले हरभजन कौर व गुरप्रीत सिंह ने उसे रोका और उसके साथ जबरदस्ती बहस करने लगे। गाली गलौच के बाद उन्होंने उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान हरभजन कौर ने उसका हाथ मजबूती से पकड़ लिया और गुरप्रीत सिंह ने उसकी बाजू पर लोहे की पाइप वाला गंडासा जोर से मारा जिससे उसकी बाजू कट गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें