फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को तीन पर्यटकों ने लूटा चालक, गाड़ी लेकर फरार

Fri, 13 Jul 2018 12:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऋषिकेश से पर्यटकों को लेकर शिमला जा रहे एक टैक्सी चालक को सिरमौर के नैनाटिक्कर में बंधक बनाकर लूट लिया गया। ऋषिकेश के चालक को नैनाटिक्कर के समीप पर्यटकों ने जबरन गाड़ी से उतारा और धमकी दी। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांध कर उसका पर्स छीना और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


आधी रात किसी तरह से पीड़ित चालक नैनाटिक्कर पहुंचा और लोगों की मदद मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शातिर लुटेरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के गांव उड़ीधार, जिला पौड़ी गड़वाल निवासी प्रवीण काला बुधवार को तीन पर्यटक लेकर शिमला जा रहा था।

रात करीब 11 बजे जब वह नैनाटिक्कर से दो किलोमीटर आगे पहुंचा तो उसे कार (यूके14सी-3977) में सवार तीनों युवा पर्यटकों ने धमकाना शुरू कर दिया। चाकू की नोक पर डरा धमकाकर उसे जबरन गाड़ी से उतारा और उसका पर्स छीन लिया। फिर उसके हाथ काले रंग के कपड़े से गर्दन में बांध दिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शातिरों ने उसके पांवों को भी बांधा और फिर कच्ची सड़क पर अकेला छोड़कर उसी की गाड़ी में वहां से फरार हो गए। शातिर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल, आधार कार्ड, आरसी आदि भी ले गए हैं। पर्स में करीब दस हजार रुपये की राशि थी।

उसके बाद प्रवीण काला किसी तरह दो किलोमीटर दूर चल कर नैना टिक्कर पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने लोगों की मदद ली। इसके बाद नैना टिक्कर से लोगों ने थाने को फोन किया और रात को पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी सूचना दे दी है।

जबकि शिमला पुलिस को भी इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लूटपाट करने वालों को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें