फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट मामले में पुलिस को इसकी तलाश, तीन आरोपियों को रिमांड पर भेजा

Sat, 30 Jun 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। ये दलाल बताए जा रहे हैं। ये लोग ही युवतियों और ग्राहकों के बीच सौदेबाजी का काम करते थे।

विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि इस रैकेट को चलाने वाले कुछ और लोग भी हो सकते हैं। इन सब का मास्टरमाइंड कौन है, इसकी तलाश की जा रही है। शिमला में किस किस होटल में इससे पहले एस्कोर्ट सर्विस दी गई है इसका खुलासा भी आरोपियों ने किया है।

इन होटल संचालकों की भी पुलिस लिस्ट बना रही है और आने वाले दिनों में उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। शीघ्र एक टीम चंडीगढ़ भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आरोपी उगलेंगे कई राज

शिमला एस्कोर्ट सर्विस की ऑनलाइन साइट किसने बनाई, इस दिशा पर भी जांच चल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि चार दिन के रिमांड के दौरान कई और राज आरोपी उगलेंगे। 

इनके साथ जिस युवती को पकड़ा गया था, उसे पुलिस की निगरानी में नारी निकेतन में रखा गया है। पुलिस ने आधी रात को मशोबरा के पास एक लग्जरी गाड़ी से दो पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा था। इनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।

आरोपियों के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज किया गया है।  आरोप है कि आरोपी शिमला एस्कोर्ट सर्विस के नाम से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाते हैं। उधर, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि आरोपियों का चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इनसे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें