फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में विदेशी पर्यटक ने खिड़की से कूदकर दी जान

Tue, 28 Aug 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल की खिड़की से कूदकर विदेशी पर्यटक ने जान दे दी। फ्रांस का पर्यटक अपने साथी के साथ कमरे में ठहरा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की सूचना दिल्ली दूतावास को दे दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पींवेट अलेक्सिज रोडिफे (42) निवासी 98 आरयूई जेइएएन पाइरी टीनबोर्ड 75011 पेरिस, फ्रांस मनाली घूमने आया था। वह अपने दोस्त के साथ होटल में ठहरा था। मंगलवार सुबह अलेक्सिज रोडिफे 5 बजे तबीयत खराब होने के कारण उठा।

कुछ देर कमरे में घूमता रहा sऔर फर्श में बैठ गया। उसकी तबीयत खराब होने पर दोस्त ने उसे दवाई भी दी, लेकिन इसके बाद पर्यटक ने दोस्त को चकमा देकर खिड़की से छलांग लगा दी। उसके सिर पर चोट लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


होटल के कर्मचारी विदेशी सैलानियों की मदद से घायल सैलानी को मिशन अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के दोस्त मार्टेल पेग्निज ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त बीमारी को लेकर परेशान था।

खिड़की से कूदने के कारण उसके सिर पर चोट लगी। बहुत खून बहने से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी मनाली शेर सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान पींवेट अलेक्सिज रोडिफे के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वह अपने फ्रांस के दोस्त मार्टेल पेग्निज के साथ होटल में ठहरा था। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली दूतावास को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें