फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेऔलाद के तानों से तंग आकर बहू ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पति और सास उसे ताने देते थे कि शादी को तीन साल हो गए हैं और तेरी कोई औलाद नहीं। वे उसे प्रताड़ित करते और उसके साथ हर रोज मारपीट करते थे। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का है। कंडवाड़ी गांव में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी है। उधर, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी से मारपीट करते थे। इसी वजह से उनकी बेटी ने जहर खाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव मायका पक्ष को सौंपा गया है।
Trending Videos

दामाद ने फोन पर बताया, बीमार है सरोज

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंडवाड़ी गांव में महिला सरोज कुमारी (26) ने शुक्रवार को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला का मायका बल्ला (राख) नगरी में है। इसका पता चलते ही महिला की मां ने पुलिस में उसकी सास व दामाद के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवा दी।

मृतका की मां का कहना है कि शुक्रवार को उन्हें उसके दामाद का फोन आया कि सरोज बीमार है। वह अस्पताल में दाखिल है। जब वह अपनी बेटी से अस्पताल में मिली तो उसने बताया कि उसका पति व सास उसे ताने देते थे कि उसकी शादी को तीन साल हो गए हैं और कोई औलाद नहीं। वे उसे प्रताड़ित करते और उसे साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

सास और पति दोनों गिरफ्तार

इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला की मां ने बताया कि जब वह बेटी को अस्पताल छोड़कर वापस घर पहुंचे तो शुक्रवार देर रात फोन आया की सरोज की मौत हो गई है। सरोज का पति निजी कार्य करता है। ससुर बाहरी राज्य में नौकरी करता है।

थाना प्रभारी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि मृतका की माता की शिकायत पर सास अछरो देवी व पति सुरजीत कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए व 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला का शव मायके वालों को सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें