फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर एसपी ने कसा शिकंजा, 21 वाहन किए जब्त

Sun, 04 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिले में हो रहे अवैध खनन पर एसपी सौम्या साम्बशिवन की अगुवाई में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पुलिस के अभियान के दौरान रेत, बजरी और पत्थर लेकर जा रहे 21 वाहनों को जब्त कर लिया गया है। जबकि 40 अन्य वाहनों के चालान काटे गए। इस  दौरान पुलिस ने 1, 47, 000 रुपये का जुर्माना ठोका। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। रेणुका एवं पांवटा में पुलिस ने एसपी की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई की। सिरमौर के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन कर नदी-नालों को छलनी किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने भी कड़ी कार्रवाई की है। खास यह है कि खनन अधिनियम के तहत चलाए गए अभियान की अगुवाई स्वयं एसपी ने की। 

एसपी की अगुवाई में जिलाभर में छेड़े गए अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने कुल 40 वाहनों के चालान काटे हैं। वहीं, 21 अन्य वाहन भी जब्त किए गए। इनमें ट्रैक्टर और टिप्पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस में इस बारे में शिकायत आई थी। अवैध खननकारियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें