फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल हवाई अड्डे पर जेब कतरों ने पूर्व विधायक के 16 हजार उड़ाए

Thu, 18 Feb 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
विज्ञापन
जेब कतरों ने पूर्व विधायक के 16 हजार उड़ाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए गगल हवाई अड्डे पर पहुंची भीड़ में जेब कतरे भी सक्रिय रहे। भारी भीड़ का फायदा उठाकर जेब कतरों ने कांगड़ा से भाजपा के पूर्व विधायक संजय चौधरी की जेब साफ कर दी। संजय चौधरी ने बताया कि उनकी जेब से गायब हुए बटुए में उन्होंने 16000 रुपये, दो एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागज रखे थे। इसके अलावा कांगड़ा के ही रोंखर से आए सेवानिवृत्त कैप्टन प्रभात चंद की जेब से 3000 रुपये निकाल लिए गए। कुछ और लोगों ने भी जेबें कटने की जानकारी दी है। उधर, गगल थाना प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि उनके पास अभी इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें