फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया। यह कौन था जब इसका पता चला तो पुलिस भी हैरान हो गई। पंजाब के मोबाइल नंबर से धमकी देने वाला यह शख्स विधानसभा का ही कर्मचारी निकला। पुलिस ने इसे वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिमला डीडब्लू नेगी ने कहा कि आरोपी विधानसभा का ही कर्मचारी है।
विज्ञापन


वह पिछले लंबे समय से विस अध्यक्ष को उनके मोबाइल नंबर पर धमकियां दे रहा था। 27 सितंबर को थाना बालूगंज में विधानसभा अध्यक्ष ने अपने ओएसडी के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर भी दिया गया था।

शिमला ने पुलिस ने सिर्फ तीन दिन में ही मामले की छानबीन पूरी कर धमकाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अश्वनी कुमार (49) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह क्यों बार-बार विधानसभा अध्यक्ष को धमकियां देता था।
विज्ञापन


अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी भरे कॉल के इस मामले की छानबीन के लिए बीते दिन शिमला पुलिस पंजाब भी छानबीन के लिए गई थी। चूंकि, जिस फोन से धमकियां दी जा रही थीं, वह नंबर पंजाब का था। इस पर पुलिस ने नंबर से संबंधित ब्योरा एकत्र करने और उक्त मोबाइल की लोकेशन आदि का पता लगाया। इस आधार वीरवार पुलिस आरोपी को शिमला में ही दबोचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें