फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पुलिस की कार्रवाई: शोघी में दो बसों से 24 ग्राम चिट्टा पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 01:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के शोघी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बस से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बस से 24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शोघी के नजदीक एक बस की चेकिंग के दौरान करीब सात ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल जसवाल निवासी कोटी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 23 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के नजदीक बस की तलाशी ली गई। इस दौरान राहुल जसवाल के कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस थाना पश्चिम शिमला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले में नशे की सप्लाई और अन्य संभावित संपर्कों को लेकर आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवकों से पकड़ा 17 ग्राम चिट्टा 
वहीं दूसरे मामले में शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस की चेकिंग की गई। इस दौरान दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पंकज शर्मा (24) और पियूष चौहान (21) निवासी सुन्नी, शिमला के रूप में हुई है। इनमें से एक के पास से करीब नौ ग्राम और दूसरे के कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें