फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: दूसरे दिन भी तीनों आरोपियों से हुई पूछताछ

Tue, 07 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

250 करोड़ से अधिक के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने दूसरे दिन भी गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से घंटों पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों के बयान जांच अधिकारियों ने दर्ज किए। तीन अलग-अलग अधिकारियों की अध्यक्षता में तीन टीमें आरोपियों से पूछताछ करती रहीं। सूत्रों का कहना है कि अधीक्षक से पूछताछ को लेकर जांच अधिकारी ज्यादा जोर दे रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि माना जा रहा है कि अधीक्षक अरविंद राजटा ने जो शुरूआती बयान दिया था, उससे आगे की कड़ियां जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन


उधर, पूछताछ और कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। वर्तमान से लेकर पूर्व अधिकारी तक दहशत में हैं, लेकिन किसी को भी यह समझ नहीं आ रहा कि किया क्या जाए। सीबीआई जांच किस दिशा में मुड़ रही है यह लीक नहीं हो पा रहा। ऐसे में अब निजी शिक्षण संस्थान प्रबंधन भी दहशत में हैं। बता दें, छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधीक्षक अरविंद राजटा, केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन हेड कैशियर एसपी सिंह को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें