फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में फिल्मी स्टाइल में लूट, माल हवाले करो वरना...

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहन घाटी के प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात को हथियारों से लैस नकाबपोशों ने दो साधुओं को बंधक बना लाखों की नकदी लूट ली।
विज्ञापन


तलवार गर्दन पर रख लूटपाट करने के बाद साधुओं को कमरे में बंद कर लुटेरे फरार हो गए। सुबह लोगों ने कमरे में बंद साधुओं को बाहर निकाला।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी से डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम भी बुलाई गईं।

साधुओं की पिटाई भी की

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को हथियारों से लैस चार नकाबपोश सीढ़ियों के रास्ते मंदिर में घुसे। बदमाशों ने सबसे पहले मंदिर के सेवक राघवानंद सरस्वती को जगाया और उसकी गर्दन पर तलवार रख दी।

मंदिर के मुख्य महात्मा बलदेवानंद सरस्वती को उठाने के लिए कहा। चारों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। राघवानंद के आवाज लगाने पर जब बलदेवानंद नहीं उठे तो बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया।

इस पर महात्मा बलदेवानंद के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। मोबाइल ले लिए और महात्मा से चाबी मांगी।

सेफ व कमरों की चाबी देने का विरोध किया तो बदमाशों ने साधुओं की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

कमरे में बंद कर फरार हो गए

इसके बाद बदमाश दोनों साधुओं और मंदिर में ठहरे एक अन्य श्रद्धालु को एक कमरे में ले गए। तीन नकाबपोशों ने उन्हें हिलने तक नहीं दिया, जबकि एक ने मंदिर के पांच कमरों की तलाशी ली।

महात्मा बलदेवानंद के कमरे से तीन लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने साधुओं और श्रद्धालु के हाथ बांधकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। साथ ही बाहर से ताला जड़ गए।

सुबह इंतजार करने पर साधुओं ने सैर पर निकले अजीत सिंह को खिड़की से आवाज लगाई। उन्हें कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया गया।

मारपीट में घायल महात्मा बलदेवानंद को उपचार के लिए बैजनाथ भेज दिया गया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि चोर गाड़ी से आए और लूट के बाद गाड़ी में भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें