एक रिहायशी भवन में दोनों किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिमला में ही नौकरी करता है।