फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से बलात्कार और फिर जान से मारने की धमकी

Thu, 26 Mar 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला की ग्राम पंचायत जाड़ली के गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने ने रिर्पोट दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार करीब एक माह पहले गांव के ही निवासी नानक चंद ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर घर के नजदीक एक कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने उसे इस बात को किसी से न बताने की धमकी भी दी।

डरने की वजह से युवती ने कई दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। मगर आखिरकार अपनी मां के पास उसने आप बीती सुनाई। इसके बाद महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन प्रमोद चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें