फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गई युवती को अगवा कर किया दुराचार

Thu, 03 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू जिले में पटवारी का पेपर देने आई एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 और 376 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक एक इक्कीस साल युवती ने सदर थाना कुल्लू में दुराचार का केस दर्ज करवाया है।

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पिछले महीने 25 तारीख को वह पटवारी का पेपर देने सुलतानपुर गई थी।

पेपर देने के बाद उसे एक शख्स मिला और शादी का दबाव डालने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जबरन अगवा कर उसके साथ दुराचार कर डाला।

एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे नजर आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें