फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सिग्नल तोड़ भगा ले गया वाहन, केस दर्ज

Sun, 03 May 2020 04:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कुछेक मनचले वाहन चालक बिना पास वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों पर पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर नाका लगाया था। उसी दौरान अभिषेक सूर्यवंशी निवासी राजपुरा अपनी गाड़ी को लेकर आया। नाके पर खड़ी पुलिस ने उसे जांच के लिए रुकने को कहा। वह पुलिस सिग्नल को तोड़कर आगे निकल गया।

विज्ञापन


इसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कर्फ्यू में ढील के दौरान पैदल आवाजाही को लेकर छूट दी गई है। वाहन के लिए पास अनिवार्य है। जो लोग बिना पास सड़कों पर अपने वाहन दौड़ा रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें