फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकलोडगंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे

Thu, 26 May 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
मैकलोडगंज के एक होटल से पुलिस ने कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रही दो महिलाओं को पकड़ा है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के धर्मशाला में मैकलोडगंज के एक होटल से पुलिस ने कथित रूप से सेक्स रैकेट चला रही दो महिलाओं को पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार महिलाओं के पास पुलिस ने कथित रूप से 40 हजार रुपये कैश भी पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ के दौरान एक महिला ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। हालांकि, पुलिस युवती के बयान की सच्चाई जानने के लिए तथ्यों को खंगाल रही है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि मनाली की ही एक महिला ने उसे जबरन सेक्स रैकेट के धंधे में धकेला है।

इस सेक्स रैकेट के धंधे में एक और महिला और उसका भाई भी शामिल है। ये लोग वर्ष 2014 से लगातार उसका जबरन शारीरिक शोषण करवा रहे हैं। उसके पास जबरदस्ती ग्राहक भेजे जाते हैं और पैसा ये दलाल ऐंठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में हुआ गैंगरेप, फर्जी अफसर ने भी किया रेप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया गया है। - फोटो : Demo pic
महिला ने कहा कि वह 10 मई को मनाली से बस के जरिये मैकलोडगंज पहुंची थी। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी नेहा ने उसकी एक रिफ्यूजी व्यक्ति से शादी भी करवा दी थी। इसके बाद उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया।

उसने कहा कि 2006 में उसके साथ गैंगरेप हुआ था। वह मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवाने भी गई थी। मगर वहां पर एक बाहरी व्यक्ति ने फर्जी पुलिस अफसर बनकर उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद उसने अपना घर छोड़ दिया था।

वह लावारिसों की तरह रह रही है। वह क्लब डांसर है। उधर, पुलिस ने मामले का पूरी तरह से पटाक्षेप नहीं किया है। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि अनैतिक तस्करी का एक मामला सामने आया है। एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया गया है। जांच चल रही है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें