फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में अधेड़ का मुंह काला कर गांव में घुमाया, महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2020 10:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिला मुख्यालय से सटी एक पंचायत में जमीन विवाद को लेकर अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा तो मुंह काला कर गले में जूतों का हार पहनाकर अधेड़ से पूरे गांव का चक्कर लगवाया गया। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने पांच महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


वारदात के वक्त गांव का कोई भी व्यक्ति अधेड़ की मदद को आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। जब पीड़ित उनके चुंगल से छूटा तो पुलिस थाना चंबा पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। सोमवार को चंबा थाना के एसएचओ प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम पंचायत में जांच के लिए भी पहुंची। पुलिस ने यहां स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

डीएसपी चंबा अजय कपूर ने बताया कि मारपीट के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 355, 500, 504, 506, 147 व 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें