फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में चपरासी गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2019 10:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर जिले के सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी चपरासी को पुलिस से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। डीएसपी धुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टी की है। उल्लेखनीय है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के चपरासी पर स्कूल की नाबालिग छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह चपरासी कुछ दिनों पहले स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करता रहता था। इस संदर्भ में स्कूल की छात्राओं ने अपने परिजनों को शिकायत की। छात्राओं के परिजनों के ने इस संदर्भ में स्कूल प्रधानाचार्य को भी शिकायत पत्र दिया गया है व बाद में मामले की  गंभीरता को देखते हुए थाने में शिकायत कर दी गई। अब भराड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें