फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा और चरस समेत अफीम की बड़ी खेप बरामद, नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 12:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगडा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के थाना इंदौरा  के तहत ठाकुरद्वारा गांव में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर नकदी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर सिंह धीमान ने बताया कि वह देर शाम  ठाकुरद्वारा- मिलवां रोड पर रूटीन गस्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टांडा मोड़ पर एक व्यक्ति अपने ही घर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए घर में दबिश दी और घर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मकान की छत पर प्लास्टिक के लिफाफे में रखी गई 45.38 ग्राम चिट्टा,12.08 ग्राम चरस ,25.31 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी से मौके पर 13 हजार 500 रुपए नकदी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है ।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान देव राज पुत्र बुट्टा राम निवासी ठाकुरद्वारा टांडा मोड़ के रूप में हुई है।  डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़े जाने और मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें