फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के घर जा रही महिला की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बेटी के घर के लिए निकली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हत्या की ये वारदात हिमाचल के बिलासपुर में अंजाम दी गई। यहां जनपद बिलासपुर के नोआ गांव की इस बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कोठीपुरा डेयरी फार्म के नजदीक सड़क किनारे से बुजुर्ग का शव बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव पर चोटों के निशान हैं। लिहाजा पुलिस ने इस संदर्भ में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वारदात को अंजाम देने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

बेटी के घर जा रही थी महिला

पुलिस के अनुसार नोआ गांव की 70 वर्षीय लीला देवी रविवार को संधोली स्थित अपनी बेटी के घर गई थी। लेकिन, वह वहां पर नहीं पहुंची। मंगलवार शाम कोठीपुरा में डेयरी फार्म के नजदीक सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में शव मिला। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चोटों के ऐसे निशान है जैसे किसी चीज से काटा गया हो। हो सकता है कि हत्या के बाद शव यहां फेंका गया हो या महिला से मारपीट की गई हो। फिलहाल पूख्ता सुराग नहीं लग पाया है।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने शक के आधार पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें