फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ने खोले राज, भारत में कैसे चल रहा था नशा तस्करी का धंधा

Sat, 25 Feb 2017 04:19 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी नाइजीरियन ओके चीकू मैथ्यू एसएमएस से नेटवर्क चलाता था। शातिर एसएमएस से ही नशे का ऑर्डर लेता था और इसे सप्लायरों को मुहैया करवाता था।
विज्ञापन


बिग बॉस की मौत का झूठा सहारा लेते हुए हिमाचल पुलिस को गुमराह करने वाला मैथ्यू खुद ही सरगना है। आरोपी मैथ्यू न्यायिक हिरासत में है। सूत्रों की मानें तो पुलिस रिमांड के दौरान मिले कुछ तथ्यों को क्रॉस चेक करने और गहनता से जांच के लिए पुलिस ने दिल्ली के नवादा में दबिश दी।

हालांकि, कुछ खास हाथ नहीं लगा, लेकिन पुलिस ने आरोपी के नेटवर्क के बारे में कुछ अहम सुराग जुटाए हैं। दिल्ली के नवादा क्षेत्र से पकड़ा गया नाइजीरियन बेहद चालाकी से नेटवर्क चलाता था। एसएमएस से माल (नशा) तैयार रखने को लेकर डील की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ने खोले राज, लंबी है तस्करों की लिस्ट

आरोपी के मोबाइल में इस तरह के कई एसएमएस मिले हैं। उक्त नाइजीरियन के साथ करीब 50 अन्य शातिर जुड़े हैं। इन्हें वह मांग के अनुसार माल देता था। फिर सप्लायर छोटी-छोटी खेप ग्राहकों तक पहुंचाते थे। बताया जा रहा है कि ये लोग पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से जुड़े हैं।

आरोपी लंबे समय से कई एजेंसियों के निशाने पर था। करीब दस दिन पूर्व कुल्लू पुलिस ने एक तस्कर की निशानदेही पर आरोपी को बड़ी खेप के साथ दबोचा था। पुलिस पूछताछ में खेप अफगानिस्तान और तंजानिया से मंगवाई बताई गई है। इधर, एएसपी कुल्लू और मामले में गठित एसआईटी के मुखिया निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सभी पहलुओं पर गहन जांच जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें