फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अवैध संबंधों के चलते उतार दिया मौत के घाट

Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला से अवैध संबंध होने पर अधेड़ की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल के जिला कुल्‍लू से से सट्टी मौहल पंचायत का है। वारदात शुक्रवार देर शाम अप्पर मौहल में हुई। वहीं मर्डर का खुलासा शनिवार सुबह हुआ। भुंतर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना तलब किया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक के सिर में चोट के गहरे निशान हैं। जिस पर आशंका जाहिर की जा रही है कि सिर पर वार करके हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही किस चीज से वार किया गया है व अन्य चीजों का खुलासा होगा। पुलिस से मिली जानकारी के

अनुसार सोम देव पुत्र नमज्ञाल निवासी अप्पर मौहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू ने आरोप लगाया है कि उसके पिता के मौहल में ही रहने वाली एक महिला के साथ दो वर्षों से अवैध संबंध थे। इस महिला के घर ही उसके पिता अधिकतर समय गुजारते थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे उसके पिता उक्त महिला के घर गए, लेकिन सुबह वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप, महिला के अन्य व्यक्ति के साथ भी हैं अवैध संबंध

शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे पिता को तलाशने के लिए वह झीड़ी ग्राउंड की तरफ निकला। इस बीच एक बगीचे अपने पिता नमज्ञाल (55 वर्षीय) बेहोश अवस्था में मिले। जिसकी सूचना उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को दी। जांच में नमज्ञाल मृत पाया गया। सोम देव ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला के पिछले कुछ समय से एक अन्य व्यक्ति के साथ भी अवैध संबंध हैं।

उन्होंने शक जाहिर किया है कि उक्त महिला ने इस व्यक्ति से मिल कर उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने तीन-चार लोगों को मामले में पूछताछ के लिए थाना तलब किया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने भी मौके का दौरा कर जांच के लिए तथ्य एकत्रित किए।

इधर, भुंतर पुलिस थाना प्रभारी अजय ने बताया कि सोम दत्त की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। शक के आधार पर कुछ लोगों से कड़ी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें