फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे दिल दिया, उसी ने ले ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के सलासी गांव में महिला रहने वाली महिला को उसके प्यार का दर्दनाक ईनाम मिला। महिला ने दस साल पहले जिसकी खातिर घर छोड़ा, भागकर शादी की उसी ने पीठ पर चाकू घोंप दिया। इससे दस मिनट के भीतर ही उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह ठीक सात बजे की है।
विज्ञापन

पढ़ें, पहले पत्नी को किया निर्वस्त्र फिर की हैवानियत
यह महिला रजनी देवी अपने घर की रसोई में ब्रेकफास्ट तैयार कर रही थी। इसी दौरान पति ने पीछे से इस पर चाकू से वार कर दिया। जब एक वार से यह नहीं मरी तो कई वार कर दिए।

आरोपी शराब के नशे में धुत्त था और बेरहमी से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

पुलिस के अनुसार महिला रजनी और उसके पति राजेंद्र कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच मंगलवार देर रात तक भी बहसबाजी होती रही।

आरोपी पेशे से प्राइवेट बस का चालक है। यह शाम के समय घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी बीच बात आगे बढ़ी और दोनों में मारपीट तक होने ली।

सुबह के समय रजनी किचन में गई और ब्रेकफास्ट तैयार करने लगी। इसी बीच आरोपी की फिर बहस शुरू हुई। इसने किचन में सब्जी काटने वाले चाकू से पीठ पर वार कर दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवारवालों ने दी पुलिस को सूचना

घर में रजनी की चीख पुकार सुनकर घर के दूसरे सदस्य भी जाग गए। देखा तो रजनी खून से लथपथ थी। थोड़ी ही देर में इसकी मौत भी हो गई। इसके बाद परिवारवालों ने राजेंद्र के खिलाफ पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने परिवार के लोगों से भी बयान लिए हैं। पता चला है कि दोनों पति पत्‍नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी चालक पति गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसे जल्द ही कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या करने के पीछे क्या कारण रहा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें