फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से 5 दिन तक दुराचार, आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे

Sat, 25 Aug 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के सभी आरोपियों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार शाम पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के साथ एक के बाद एक पांच दिन तक दुष्कर्म को अंजाम देने के इस सनसनीखेज मामले में आरोपी और भी कई राज खोल सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक नाबालिग भी वारदात में शामिल है। 

गिरिपार इलाके की एक नाबालिग के साथ आरोपियों ने चार से पांच दिन तक अलग-अलग जगह दुष्कर्म को अंजाम दिया था। किशोरी अपने घर से 16 अगस्त को संगड़ाह मेले के लिए निकली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुराचार को अंजाम दिया

इसके बाद एक-एक कर कई आरोपियों ने विभिन्न स्थानों पर ले जाकर दुराचार को अंजाम दिया। आरोपियों ने किशोरी के साथ ददाहू के एक होटल, पनार, नाहन, कालाअंब आदि इलाकों में दुराचार किया। वारदात में शामिल आरोपियों ने दुराचार के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया।

बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया था। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। अदालत से आरोपियों को पांच दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने बताया कि इस मामले की पुलिस गहनता से तफ्तीश में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें