फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी को दोहते ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने हत्या मामले में किया सनसनीखेज खुलासा

Mon, 15 Jul 2019 09:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा में थाना देहरा के तहत पुलिस चौकी डाडासीबा की ग्राम पंचायत बठरा में वृद्ध महिला की हत्या में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक विद्या देवी (85) के दोहते ने ही उसे मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बलवीर (45) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को देहरा की अदालत में पेश किया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने हत्या में इस्तेमाल दराट भी बरामद कर लिया है। डीएसपी ज्वालामुखी ने मामले की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि उसने चोरी का ड्रामा कर सारी साजिश रची थी। पुलिस दूसरे दिन भी तफ्तीश में जुटी रही। सोमवार को थाना प्रभारी ने घटना स्थल का दौरा किया। साथ ही स्थानीय लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

जानकारी के अनुसार विद्या देवी (85) गांव बठरा तहसील डाडासीबा के साथ उसकी बेटी चंचला देवी रह रही थी। चंचला देवी के दोनों बेटे पठानकोट में परिवार सहित रहते हैं। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि एक बेटा तीन दिन पहले ही पठानकोट से घर आया था।

उसका अपनी माता चंचला देवी और नानी विद्या देवी से पैसे के लेनदेन के चक्कर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। चंचला देवी अपने निजी कार्य से कहीं बाहर गई हुई थी।

जब वह घर वापस आई तो उसने देखा कि अंदर ट्रंक के ताले टूटे हुए थे और करीब एक लाख रुपये और दो सोने की चूड़ियां भी गायब थीं। शव बाथरूम में पड़ा हुआ था, जिसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें