इस दौरान घर में अन्य कोई शख्स नहीं था। सुबह जब गांव के लोग उसके घर पहुंचे तो वहां का मंजर कुछ उनके होश फाख्ता हो गए। फर्श पर बिमला देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना किलाड़ में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया।
इसके साथ ही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हेडक्वार्टर चंबा डीएसपी अजय कपूर भी पांगी के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले में फोरेंसिक टीम की मदद भी लेगी, जिससे हत्या से जुड़े तथ्यों को जुटाए जा सके। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दावा किया है कि फरार व्यक्ति जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसको देखते हुए पुलिस ने पांगी से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नजर रखी जा रही है। एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि पांगी में एक व्यक्ति ने पत्नी की दराट से गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी मौके से फरार हैं। उसे पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।