फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के ऑपरेशन के लिए निकाले थे पैसे, रास्ते में लूट लिया बुजुर्ग

Mon, 20 May 2019 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटक स्थल डलहौजी में दिन दिहाड़े एक बुजुर्ग से लूटपाट का मामला सामने आया है। सोमवार को शाम के समय दो युवक एक बुजुर्ग से 35000 रुपये छीनकर फरार हो गए। जिनका अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। लेकिन शाम होने तक दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार प्रेमलाल निवासी लोअर लुहाली कोर्ट रोड़ में स्थित पीएनबी बैंक से 35000 रुपये की धनराशि निकाल कर घर जा रहा था।

जब वह सदर बाजार के पास पहुंचे तो दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनके साथ जबरदस्ती कर हाथ से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचते। प्रेमलाल ने आंखों के ऑपरेशन के लिए पैसे निकाले थे।
विज्ञापन

 23 तारीख को कांगड़ा में उनकी आंखों का ऑपरेशन होना था।

विज्ञापन

मगर इससे पहले कि स्थानीय लोग वहां पहुंचते दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डलहौजी थाना से पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया। जहां पर पुलिस ने बुजुर्ग का बयान दर्ज किए। इसके साथ ही लूटपाट करने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस युवकों की तलाश को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शायद किसी ने उन्हें वहां से भागते हुए देखा हो। फिलहाल पुलिस को अभी तक युवकों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है। वहीं दिन दिहाड़े इस तरह की चोरी की वारदात को देखने के बाद स्थानीय लोग भी हैरान हैं। 

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि डलहौजी में राहगीर से पैसे छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें