फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी में टूरिस्ट गाइडों ने पीटा युवक, अस्पताल में भर्ती

Sun, 22 Dec 2019 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुफरी में टूरिस्ट गाइडों पर एक युवक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं युवक से मारपीट करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर ढली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम छराबड़ा और कुफरी के पास ठंडानाला के पास वारदात हुई। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह टूरिस्ट गाइड है। शनिवार शाम तीन युवकों ने उसे गाड़ी में बैठाया। इस बीच तीनों लोग उसके साथ मारपीट करने पर उतर आए।

विज्ञापन


उसने गाड़ी से बाहर उतरने की कोशिश की तो उन्होंने गाड़ी को बंद कर दिया और मारपीट करने लगे। इसी बीच शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच तीनों युवक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है फरार तीनों आरोपी भी टूरिस्ट गाइड का काम करते हैं। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल लेकर उससे बयान लिए है। इधर, ढली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें