फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: महंगी गाड़ियों के फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन में निजी कंपनियों में महंगी गाड़ियां लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीम ने जालंधर से आरोपी को पकड़ा है। यह गिरोह आम लोगों को लोन पर गाड़ियां खरीदवाता था और बाद में गाड़ी और दस्तावेज लेकर फरार हो जाता था। सोलन सहित शिमला के कई लोग इनकी ठगी का शिकार हो चुके हैं। सोलन से 11 वाहनों को लेकर यह गिरोह फरार था।  विजिलेंस ने इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद अब मुख्य आरोपी रंजीत कंग निवासी टांडा होशियारपुर, को जालंधर से पकड़ लिया है। सोलन विजिलेंस थाना में लोगों की शिकायत पर वर्ष 2019 में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


इन मामलों की जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि ठगों का यह गिरोह गरीब और सामान्य परिवार के लोगों को अपना निशाना बनाता था। लोगों को फाइनेंस कंपनियों से लोन पर गाड़ी दिलाने और निजी कंपनी में प्रति माह पैसे दिलाने के नाम पर झांसा देकर राजी करता था। गिरोह के सदस्य
गाड़ी खरीदने के दौरान सारे दस्तावेजों सहित कोरे कागज पर लोगों से साइन कराते और फिर गाड़ी खरीदने के बाद यह कहकर अपने पास रख लेते कि गाड़ी दफ्तर में लगने तक उनके पास रहेगी। इस दौरान वह लोगों का भरोसा जीतने के लिए शुरुआती एक या दो किस्त के पैसे भी दे देते थे। लेकिन इसके बाद वह गाड़ियां लेकर फरार हो जाते। उधर, डीएसपी विजिलेंस सोलन संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें