फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को कमरे में बंद कर मूर्ति और आभूषण ले उड़े चोर

Tue, 02 Aug 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाहू(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी को कमरे में बंद कर मूर्ति के आभूषण व अन्य सामान उड़ाकर चोर फरार हो गए। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पुलिस चौकी जाहू के तहत भलवाणी में स्थित टौणी माता मंदिर के पुजारी को कमरे में बंद कर मूर्ति के आभूषण व अन्य सामान चोर ले उड़े। मंदिर में चोरी करने के बाद चोरों ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहन्वीं में भी सामान बिखेर दिया। यहां चोरों ने सारा रिकॉर्ड बिखेर दिया है, लेकिन कोई सामान हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


यही नहीं मंदिर से चोरी कर लाए कंबल यहां छोड़ गए। टौणी माता मंदिर के पुजारी सोनी विनायक ने कहा कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोग नशे में धुत्त होकर आए और कुटिया के दरवाजे को लात मारने लगे। इससे वह घबरा गया। उसके बाद चोरों ने कुटिया का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद मंदिर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मंदिर में ही चोरों ने पी शराब

चोर माता की मूर्ति के गले से चांदी की चेन, चांदी की आंखे, सोने का तिलक, तांबे का लोटा, घंटी और कंबल आदि लेकर भाग गए। उसके बाद चोरों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वाहन्वीं में ताला तोड़कर सभी रिकार्ड इधर-उधर बिखेर दिया। कुछ देर यहां रूककर चोरों ने शराब का सेवन भी किया।

यहां से भागते हुए चोर मंदिर से चोरी किया कंबल छोड़ गए हैं। मंदिर के पुजारी ने फोन कर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक चोर मौके से भाग चुके थे। उधर, पुलिस चौकी जाहू के प्रभारी तेन सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें