फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Fri, 05 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पत्नी की हत्या के मामले में दोषी अवदेश कुमार सिंह को आजीवन कारावास और 25000 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर की खंडपीठ ने अतिरिक्त जज फास्ट ट्रैक सोलन के फैसले को पलटते हुए यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार वर्ष 2009 में दोषी ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। अभियोजन पक्ष ने निचली अदालत में 19 गवाहों को पेश किया था।

लेकिन अदालत ने दोषी को वर्ष 2010 में तथ्यों के अभाव में बरी कर दिया था। सरकार ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें