इसमें लैपटॉप, आईफोन 7 प्लस, गोल्ड नेकलेस, गोल्ड रिस्टवॉच, डायमंड रिंग, दो लेडीज हैंडबैग, 5 परफ्यूम स्प्रे, मेकअप सेट भेजने की बात कही गई। पार्सल नहीं मिला तो शातिर ने कहा कि वह स्वयं भारत आ रहा है। 17 अप्रैल को उसने भारत पहुंचने की बात कही और फोन करके बताया कि वह एयरपोर्ट पर है।
उसके पास यूके के 20 हजार पाउंड हैं। इसके साथ उसे बाहर जाने नहीं दिया जा रहा। इसकी एवज में एयरपोर्ट में उसे 45 हजार रुपये जमा करवाने को कहा गया। महिला ने बताए अकाउंट नंबर पर पैसे एनएफटी के माध्यम से भेज दिए।
18 अप्रैल को शातिर ने फिर महिला को फोन किया और कहा कि कनवर्जन मनी के रूप में 37,500 रुपये और जमा करने होंगे। इस पर महिला का माथा ठनका। महिला को शिकायत थाना और साइबर सेल में देने के लिए कहा गया है।
महिला शमीम का कहना है कि जब उसने पैसे भेजने से इनकार किया और पुलिस में जाने की बात कही तो युवक ने अनफ्रेंड कर दिया। व्हाट्सऐप और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। जब उसके नाम की फेसबुक आईडी खंगाली गई तो उस नाम से आधा दर्जन के लगभग फेक आईडी मिलीं।